Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बिम्सटेक बिजनेस समिट का करेंगे उद्घाटन

भारत छह से आठ अगस्त तक राजधानी दिल्ली में पहले बिम्सटेक बिजनेस समिट की मेजबानी करने जा रहा है। विदेश मंत्रालय, भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को दिल्ली में बिम्सटेक बिजनेस समिट का उद्घाटन करेंगे। बिम्सटेक दक्षिण एशिया के पांच देशों (बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, भारत और श्रीलंका) और दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देशों (म्यांमार और थाईलैंड) का समूह है।

इस समिट का उद्देश्य बिम्सटेक के सदस्य देशों के बीच मजबूत व्यापार और निवेश संबंधों के जरिये क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

शिखर सम्मेलन के पहले एडिशन का मकसद मल्टी-सेक्टर टेक्नोलॉजी और आर्थिक सहयोग के लिए बिम्सटेक के सदस्य देशों के बीच व्यापार को मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत कई बड़े नेता समिट को संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "बिम्सटेक सदस्य देशों के व्यापार, वाणिज्य, उद्योग और एनर्जी सेक्टर से जुड़े कई मंत्री, बड़े सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, उद्यमी और उद्योग संघ के लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।"

इस आयोजन के जरिए बंगाल की खाड़ी के 300 से ज्यादा मेजर स्टेकहोल्डरों को एक साथ लाया जाएगा ताकि आर्थिक सहयोग को आसान बनाया जा सके।

बिम्सटेक बिजनेस समिट भारत के लिए काफी अहम है। जयशंकर ने दिल्ली में जुलाई में बिम्सटेक सदस्य देशों के अपने समकक्षों की मेजबानी भी की थी। इसमें विदेश मंत्रियों के बीच सुरक्षा, संपर्क और व्यापार समेत कई सेक्टरों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्ची की गई।