Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरे लिए संजय रॉय मर चुका है, वो मेरा बेटा नहीं है, आरजी कर मामले पर बोली आरोपित की मां

Kolkata: पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ऑन-ड्यूटी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में दोषी करार आरोपित संयज रॉय की मां ने कहा कि संजय रॉय उनके लिए मर चुका है। वो उनका बेटा नहीं है। कोलकाता की एक विशेष अदालत ने संजय रॉय को उमक्रैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने मृतका के परिजनों को 17 लाख का मुआवजा देना का भी फैसला सुनाया है।

आरोपित की मां ने कहा, "मुझे मामले के बारे में नहीं पता, मुझे नहीं पता कि संजय रॉय कौन है। नहीं, वो मेरा बेटा नहीं है। मेरे लिए वो मर चुका है। वो अब मेरा बेटा नहीं है।" संजय रॉय कोलकाता पुलिस के साथ नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम करता था।