हर किसी की चाहत होती है काले, लंबे और घने बाल की. इसके लिए सही हेयर केयर रूटीन फॉलो (right hair care routine) करना जरूरी है, ताकि बाल झड़ें (how to control hair fall), टूटें या खराब न हों. आज हम यहां पर आपको एक स्पेशल तरीका बताने जा रहे है जिससे फॉलो करने से बाल की गुणवत्ता (how to improve hair quality) अच्छी होगी साथ ही, बाल की प्राकृतिक चमक (how to keep natural shine of hair) भी बरकरार रहेगी. सही शैंपू और कंडीशन का करें यूज
बाल की अच्छी देखभाल के लिए आपको सही शैंपू और कंडीशनर का चुनाव करना जरूरी है. अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं, तो इसके लिए हाइड्रेटिंग शैंपू का इस्तेमाल करें. जबकि ऑयली बालों के लिए हल्का और क्लेन्सिंग शैम्पू का चुनाव करें. वहीं, अगर आपके बाल सूखे हैं, तो क्रीमी कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
तेल मालिश भी है जरूरी
ऑयलिंग सबसे जरूरी हिस्सा होता है हेयर केयर रूटीन का. नारियल तेल या फिर आंवले के तेल से सप्ताह में 2 से 3 बार बालों की मालिश करना जरूरी है. सादे पानी से धोएं
वहीं, बालों को सही तरीके से धोना भी जरूरी है. हेयर वॉश के लिए कभी गरम पानी का इस्तेमाल न करें. इससे बालों की नमी गायब होने लगती है. इसलिए हमेशा ठंडे पानी का यूज करें. ठंडा पानी बालों के क्यूटिकल्स को बंद करता है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है.
नैचुरल हेयर मास्क करें यूज
दही - शहद का मास्क और आंवला- करी पत्ते का पेस्ट आपके बालों की गुणवत्ता बरकरार रखने का काम बखूबी करते हैं.
सही डाइट भी है जरूरी
दालें, अंडे, मांस, और दूध प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और बीजों का सेवन करें.
मछली, अलसी के बीज और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थ खाएं. यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं.
बालों की करें ट्रीमिंग