Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

जैसलमेर के लिए अगले महीने से उड़ानें फिर से शुरू, जयपुर के लिए 2 दिन रहेगी हवाई सेवाएं

गर्मियों में राजस्थान के जैसलमेर में सैलानियों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में अमूमन यहां आने-जाने वाली उड़ानें भी बंद रहती हैं। हालांकि इस साल अगले महीने से, गर्मी के मौसम में भी जैसलमेर हवाई मार्ग से जुड़ा रहेगा। एलायंस एयर जयपुर से सप्ताह में दो बार उड़ानें संचालित करेगी। जैसलमेर पर्यटन उद्योग लंबे समय से गर्मियों में उड़ानें शुरू करने की मांग कर रहा था, ताकि इस शहर को सालों भर पर्यटन स्थल बनाया जा सके।

इस साल कई हितधारकों ने वित्तीय गारंटी और अग्रिम टिकट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि एयरलाइन चरम गर्मियों में भी इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकें। हाल के सालों में जैसलमेर का इस्तेमाल अमूमन मौसमी हवाई अड्डे के रूप होता रहा है, लेकिन स्थानीय लोग इसे सालों भर चालू रखने की मांग कर रहे थे।

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के पास सालों भर हवाई यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि उड़ानें बढ़ने से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी, व्यवसाय बढ़ेंगे और रात्रि पर्यटन की अवधारणा को बल मिलेगा।जैसलमेर और जयपुर के बीच उड़ानें तीन मई से शुरू होने वाली हैं। ये उड़ानें हर सप्ताह रविवार और गुरुवार को संचालित होंगी।