तमिलनाडु के चेन्नई में कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित कर दिया गया। रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज चेन्नई मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण लगभग साढ़े सात बजे तक दृश्यता और घटकर 150 मीटर रह गई।’’
दृश्यता में बाद में सुधार होने की उम्मीद है। कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक और निजी उड़ान बेंगलुरू लौट गई।
चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित
You may also like
दिवाली पर दिल्ली में आग की 214 घटनाएं, AIIMS में 42 लोग झुलसे, 11 की हालत गंभीर.
‘वोट सनातन का चाहिए, समर्थन तुष्टीकरण का करेंगे’, ब्रजेश पाठक का सपा पर तीखा हमला.
दिल्ली रेलवे यार्ड में 1286 किलो संदिग्ध मांस जब्त, हैदराबाद से ट्रेन के जरिए पहुंचा था माल.
दिवाली पर पटाखों से आंखों को भारी नुकसान, हैदराबाद में 10 लोग भर्ती, 8 की होगी सर्जरी.