Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

Telangana: आदिलाबाद में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पांच लोगों की मौत

तेलंगाना के आदिलाबाद में मेकालागंडी गांव के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब परिवार हैदराबाद में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद आदिलाबाद लौट रहा था।

आदिलाबाद की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले 60 साल के ख्वाजा मोइज़, उनके बेटे 40 साल के मोइनुद्दीन और आठ साल के पोते अली और 10 साल के मोहम्मद उस्मानुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 साल के फरीद की मौत रिम्स-आदिलाबाद में इलाज के दौरान हुई।