Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है। बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे से लगे ग्राम हल्दीमुंडा से लगभग 1 किलोमीटर के अंदर गोडअंबा के पास घटी है। अनमोल बस आज सवेरे लगभग 9:00 बजे के आसपास सवारियों को लेकर कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी इसी बीच गोडअंबा के पास एक निर्माणाधीन मकान में बस घुस गई और पलट गई।  सीएम कैम्प कार्यालय बगिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिया है और 108 एंबुलेस रवाना किया गया। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन एंबुलेंस लगाया गया है ।