Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Chhattisgarh: बीजापुर में पुलिस ने नक्सलियों प्लान कर दिया फेल, फिट किए पांच IED बरामद किए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने बताया कि सोमवार को नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए पांच इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मनकेली गांव के पास एक कच्ची पगडंडी पर आईईडी का पता लगाया, जब टीम इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने के अभियान पर थी।

उन्होंने बताया कि तीन आईईडी, जिनका वजन दो किलोग्राम था, ये बीयर की बोतलों में भरे हुए थे, जबकि दो डिवाइस का वजन तीन से पांच किलोग्राम था, जिसे स्टील के टिफिन बॉक्स में भरा गया था।उन्होंने बताया, "आईईडी में कमांड स्विच मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें धरती के नीचे तीन से पांच मीटर की दूरी पर एक श्रृंखला में रखा गया था। इसे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।"

उन्होंने कहा कि बरामदगी से एक बड़ा हादसा होने से पहले टल गया। माओवादी अक्सर बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में सड़कों और कच्ची पगडंडियों पर आईईडी लगाते हैं। 

पुलिस ने बताया कि आईईडी की जाल में न केवल सुरक्षाकर्मी बल्कि आम नागरिक भी फंसते रहते हैं। छह जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक वाहन को शक्तिशाली आईईडी से उड़ा दिया, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई।