Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

गुजरात: सूरत में ट्रेन को डीरेल करने की साजिश नाकाम, जांच जारी

गुजरात के सूरत में शुक्रवार रात किम और कोसांबा स्टेशनों के बीच किम नदी पुल के पास ट्रेन को पटरी से उतारने की कथित कोशिश को नाकाम कर दिया गया। कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर ट्रेन को डिरेल करने के लिए ट्रैक से छेड़छाड़ की थी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ट्रैक के स्लीपर को सुरक्षित करने वाले 71 एंकरों को हटा दिया था और पटरियों पर एक जोगल फिशर प्लेट रख दी थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर की जा रही है।