Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पहले मास्क और अब 7 दिन का होम आइसोलेशन अनिवार्य

कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी से फैल रहा है. लगातार इसके मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है. देश के कई राज्यों में लगातार कोविड के मरीजों में इजाफा हो रहा है. वहीं केरल के बाद बाद अब दक्षिण भारत के एक और राज्य कर्नाटक में भी कोरोना ने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं. जिससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है.

बढ़ते कोरोना को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के जानकारी देते हुए बताया कि टेस्ट में जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें एक सप्ताह के लिए होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के अंदर 36 लोगों में JN.1 वेरिएंट पाया गया है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामले 436 हो गए हैं. इनमें से जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें घर में आइसोलेट किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रख रहा है. संक्रमित लोगों को एक हफ्ते के लिए घर में रहना होगा. उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों को उनके ऑफिस से छुट्टी देने का आदेश जारी किया गया है ता कि वो घर में रह सके और संक्रमण किसी दूसरे में न फैले.