Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

J-K: तीन जिलों में 'हर्ट क्लिनिक ऑन व्हील्स' की शुरुआत, दूरदराज के इलाकों में इलाज की सुविधा

जम्मू कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में गुरुवार को 'हर्ट क्लिनिक ऑन व्हील्स' की शुरुआत हुई। ये पहल दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए है। मोबाइल अस्पताल इलाज के अलावा पांच से 15 साल के बच्चों में संधिवात, जन्मजात हृदय रोगों और ओबेसिटी का पता लगाने के लिए सर्वे करेगा। ये परियोजना 'नो हर्ट अटैक' मिशन का हिस्सा है। इसे गैर सरकारी संगठन गौरी कौल फाउंडेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शुरू किया है।

मोबाइल अस्पताल में जांच के आधुनिक उपकरण लगे हैं। इनमें ईसीजी, डॉपलर के साथ पोर्टेबल इकोकार्डियोग्राफी और रक्तचाप निगरानी प्रणाली भी है। हर उपकरण दिल की जांच को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जिन जगहों पर ये सुविधा शुरू हुई है, वहां लोगों ने इसका दिल खोलकर स्वागत किया। 'हर्ट क्लिनिक ऑन व्हील्स' शुरू करने वालों ने 'नो हार्ट अटैक' मिशन को ध्यान में रखते हुए दूसरे गैर सरकारी संगठनों से भी आगे आने और इस कार्यक्रम का विस्तार करने की अपील की है।