Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी, एक शख्स की मौत

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई गोलीबारी में 28 साल के मजदूर के सीने में गोली लगी. मजदूर का नाम वासुदेव बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद मजदूर को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया.