Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

पंचकूला में शादी समारोह के दौरान आग का तांडव, खाना और डांस छोड़कर भागे लोग

हरियाणा के पंचकूला में रविवार देर रात भयानक आग लग गई. जीरकपुर-शिमला रोड पर पंचकूला बॉर्डर पर स्थित औरा गार्डन बैंक्वेट हॉल में ये आग लगी. आग शादी समारोह के दौरान लग गई थी. चंद मिनटों में आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया. आग की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे. जीरकपुर एसीपी गजल प्रीत कौर ने बताया कि "सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने के चलते हादसा हुआ है. गार्ड संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है".

हॉल के अंदर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. उसी दौरान भयानक आग लग गई. आग की लपटे देखकर लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए हॉल से बाहर की ओर भागने लगे. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते कई गाड़ियां और सजावट का सामान आग की भेंट चढ़ गया.

अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक होगी, बहुत कम समय में आग की लपटें सेखों बैंक्वे हॉल तक पहुंच गई. दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों ने बताया कि "आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान की संभावना है". इस दौरान स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. राहत बचाव कार्य किया गया.

जीरकपुर की एसीपी गजल प्रीत कौर ने बताया कि "जीरकपुर-डेराबस्सी व पंचकूला से फायरब्रिगेड लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था.घटना की सूचना के बाद रोड पर काफी जाम लग गया था. जिसके चलते दमकल की कई गाड़ियां जाम में फंस गई थी. लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था. भयंकर आग से संपत्ति को काफी नकुसान हो गया है. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. औरा गार्डन में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी. शादी समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. गार्डन संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है".