Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

वृंदावन में नए होटल में लगी आग, उद्घाटन के दिन ही मचा हड़कंप

वृंदावन में नव-निर्मित सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। आज ही होटल का उद्घाटन किया गया था। कुछ ही घंटों बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही होटल के अंदर घना धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। वहीं, अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।