Breaking News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |   आर्मी चीफ ने CWG में शानदार प्रदर्शन करने वाले सेना के खिलाड़ियों से मुलाकात की     |   नैनीताल: रामगढ़ के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 20 लोग घायल, एक की हालत गंभीर     |  

रमजान से एक दिन पहले देशभर के बाजारों में रौनक, खरीदारी करने वालों की भीड़

भारत में मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का पवित्र महीना शुरू होने से एक दिन पहले देश भर के बाजारों में रौनक दिख रही है। बाजार जरूरी खरीदारी करने पहुंचे लोगों से भरे हुए हैं। सड़कों पर ऐसी दुकानों की लंबी लाइन दिख रही है जहां पर रमजान के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बेचा जा रहा है।

श्रीनगर के कमर्शियल हब के तौर पर मशहूर लाल चौक इलाके में काफी चहल-पहल नजर आ रही है। बाजार पहुंच रहे ज्यादातर लोग सूखे फल, मेवे और खजूर समेत खाने-पीने का सामान तलाशते और खरीदते दिख रहे हैं।

सिर्फ श्रीनगर में रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि पड़ोसी इलाकों के लोग भी लाल चौक की सड़कों पर लगी अलग-अलग दुकानों पर खरीदारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में फल व्यापारियों की ब्रिकी बढ़ी है।

कई व्यापारियों का कहना है कि मांग बढ़ने से फलों के दाम भी बढ़े हैं, जिससे उन्हें मुनाफा हो रहा है। कुछ इसी तरह की तस्वीरें देश की राजधानी दिल्ली में भी दिख रही है। यहां के बाजारों में खजूर, फल और खाने-पीने की दूसरी चीजें खरीदने वालों की भीड़ देखी जा सकती है।

रमज़ान के दौरान, मुसलमान सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं। रमज़ान के खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है।