Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

फतेहपुर में पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, 43 टैबलेट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली पुलिस ने कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय खासमऊ में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 43 टैबलेट बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।प्रधानाध्यापक अतीक अहमद सिद्दीकी ने इस चोरी को लेकर 1 दिसंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 28 सितंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के टैबलेट चोरी कर लिए थे शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सवंत पुलिया से खासमऊ की ओर जाने वाले रास्ते पर चार संदिग्ध युवक खड़े मिले। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।गिरफ्तार आरोपी: अभय सिंह (22),अभिषेक (18),मुकेश कुमार उर्फ बम बम,(21),शिवा (19),लालू (20)आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 43 टैबलेट बरामद कर लिए। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।