Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Tamil Nadu: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की 'रेट्रो' का धमाल, टीम ने चेन्नई के थिएटर में देखी फिल्म

अभिनेता सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' सिनेमाघरों में रिली हो गई है। तमिलनाडु में गुरुवार को प्रशंसकों से फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली। प्रशंसकों ने अभिनेता के पोस्टर पर दूध चढ़ाया और रिलीज का जश्न मनाने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों के सामने डांस किया। तिरुपुर के सिनेमाघरों में महिलाओं के लिए विशेष शो रखा गया। 

अभिनेता की बहन बृंदा महिलाओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद जश्न मनाती नजर आईं। फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज, संगीत निर्देशक संतोष नारायणन भी चेन्नई के पीवीआर सत्यम सिनेमा में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए प्रशंसकों के साथ शामिल हुए। 

सुब्बाराज ने कहा, "शो शानदार था। जैसा कि हमने उम्मीद की थी, हर पल दर्शकों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम एक टीम के रूप में बहुत खुश हैं।" उन्होंने फिल्म के लिए संतोष नारायणन के संगीत की सराहना की और उन्हें "फिल्म का एक हीरो" कहा। 

संगीत निर्देशक संतोष नारायणन को दर्शक प्यार से सना कहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से सूर्या सर के साथ काम करना चाहता था। मुझे फिल्म में काम करके अच्छा लगा। मुझे उम्मीद है कि ये दर्शकों को पसंद आएगी।"

सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' की रिलीज से प्रशंसक बेहद खुश हैं। साल 2025 में ये सूर्या की पहली फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म कंगुवा को अच्छी समीक्षा नहीं मिली थी। चेन्नई के एक प्रशंसक ने कहा, "मैं फिल्म देखकर बहुत खुश हैं। हम इतने दिनों से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे और इसने हमें निराश नहीं किया।" एक और प्रशंसक ने कहा, "राजा वापस आ गया है। सूर्या ने इस फिल्म के साथ शानदार वापसी की है।"