Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

दौलत के मामले में शाहरुख-सलमान भी इनके सामने कुछ नहीं

ये दौर ऐसा है कि अभिनेत्रियां अपने मेल कोस्टार से ज्यादा कमाती हैं. जामी गर्ट्ज, ये नाम शायद ही आपने पहले सुना हो. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ये नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है. जी हां, जामी एक हॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं. चलिए आपको बताते हैं कितना पैसा कमाती हैं जामी?

आपको बता दें कि जामी ने अपने करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं की. लेकिन, अगर बात करें उनकी संपत्ति की तो जामी गर्ट्ज 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मालकिन है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 25 हजार करोड़ होता है. कुछ सालों तक वो टीवी शोज भी करती रहीं. उन्होंने साल 1997 के बाद सिर्फ 5 फिल्में कीं. लेकिन, जब बात हॉलीवुड एक्ट्रेसेस की आती है तो जामी ने जूलिया रॉबर्ट्स, एंजेलिना जोली, जेनिफर एनिस्टन जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है.