Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

सोनभद्र में बुजुर्ग खनन व्यवसायी की हत्या, पुलिस को लूट का अंदेशा

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्रशर प्लांट पर सो रहे एक बुजुर्ग खनन व्यवसायी की सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली कि विष्णु हरि उपाध्याय (76) का शव उनके बघमनवा (बिल्ली मारकुंडी) स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड क्रशर प्लांट पर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि उपाध्याय प्लांट पर ही रहते थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सीसीटीवी के उपकरण टूटे हुए थे और इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के प्रिंटर, मॉनिटर एवं अन्य नकदी आदि गायब थी। पुलिस ने लूट की आशंका जताई। बुजुर्ग के सिर पर गहरी चोट थी और मौत का कारण यह चोट हो सकती है। वहीं, अपर पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर किसी पत्थर से हमला किया गया। घटना के कारण की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।