Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

लद्दाख में ED की पहली छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में छापेमारी की है. यह रेड आज यानी 2 अगस्त को फेक क्रिप्टो करेंसी के मामले में की गई है. यह छापेमारी फेक क्रिप्टो करेंसी संचालक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है.

फेक क्रिप्टोकरेंसी ऑपरेटिंग मामले में ईडी जांच में जुटी हुई है, ईडी ने ये छापेमारी लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में 6 जगहों पर की है. यह पहली बार है जब लद्दाख में ईडी की छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि टीम मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तलाशी ले रही है. एजेंसी फेक क्रिप्टोकरेंसी ऑपरेटिंग मामले में ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ जांच कर रही है, कहा जा रहा है कि ये लोग मिलकर फेक करेंसी का कारोबार चला रहे थे.