Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

शराब घोटाले में ED का एक्शन, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली।

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी ने इससे पहले मार्च 2025 में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि चैतन्य इस कथित शराब घोटाले में अपराध से प्राप्त धन के लाभार्थी थे। ईडी के अनुसार, इस घोटाले से छत्तीसगढ़ सरकार को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।आज सुबह भूपेश बघेल ने इस छापेमारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि ईडी की टीम विधानसभा सत्र के आखिरी दिन उनके भिलाई स्थित घर पर पहुंची थी।