Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

श्रीनगर में शुष्क मौसम की वजह से ठंड बरकरार, सैलानियों का पहुंचना जारी

श्रीनगर में शीतलहर के चलते सुबह तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले, रविवार को तापमान माइनस चार डिग्री और शनिवार को माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां घूमने आए सैलानी हों या स्थानीय लोग, सभी को ठंड सता रही है। ठंड से बचने के लिए लोग भारी जैकेट और ऊनी कपड़ों में नजर आ रहे हैं, कई लोग 'कांगड़ी' से गर्माहट पाते भी दिखे। कोयले से गर्म रहने वाली 'कांगड़ी' को कश्मीरी पीढ़ियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

लोगों ने बताया कि सर्दियों में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से पर्याप्त पानी और बिजली की आपूर्ति करने की अपील की है। मौसम विभाग ने 10 दिसंबर तक कश्मीर में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है, जिससे न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहने की संभावना है। हालांकि, बर्फबारी के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के मध्य से पहले इसके आसार नहीं हैं।