Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 95 अंक और टूटा

Stock Market: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में सत्र में बाद में खास सुधार हुआ। ऐसा बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में नए सिरे से खरीदारी के रुझान की वजह से हुआ, जिससे समग्र गिरावट को कम करने में मदद मिली।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94 अंक लुढ़ककर 83,216 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17 अंक गिरकर 25,492 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट लिमिटेड और एचसीएल टेक सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर दूरसंचार, बिजली, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और आईटी शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा, जबकि वित्तीय सेवाओं, बैंकों, धातु और ऑटो शेयरों ने बाजार की रफ्तार की अगुवाई की। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी, चीन के शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग सहित लगभग सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोप के बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 3,263 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।