पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद को लेकर रविवार देर रात 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार थाने में पीसीआर को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट और दो बजकर 26 मिनट पर झगड़े और गोलीबारी के संबंध में दो बार सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी जो नैयर के सीने में लगी। नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है।
दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
You may also like
योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, यूपी के परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं.
एमएलसी चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को सीएम योगी ने दी बधाई, शिक्षकों और स्नातकों के हितों पर जताया भरोसा.
योगी सरकार के सुशासन प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, IIPA की यूपी शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान.
योगी सरकार में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों का रेस्क्यू.