Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

ओरी के हाथ लगाते ही खत्म हो जाती हैं बीमारियां

‘बिग बॉस 17’ के घर से ओरी यानी ओरहान अवात्रमणि बाहर आ गए हैं. दरअसल सोशल मीडिया और पैपराजी में हर दिन ट्रेंड होने वाले ओरी सिर्फ एक दिन की पार्टी करने के लिए बिग बॉस के घर में शामिल हुए थे. बिग बॉस के मंच पर सलमान खान के साथ बातचीत करते हुए आखिरकार ओरी ने खुलासा किया कि वो क्या काम करते हैं. दरअसल ओरी का कहना है कि उनके हाथ लगाते ही, लोगों की बीमारियां दूर हो जाती हैं और उनकी जिंदगी में खुशियां लौट आती हैं. यही वजह है कि उन्हें लोग अपने घर, पार्टी या फंक्शन में आमंत्रित करते हैं.