Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Hockey Asia Cup: कोरिया से 2-2 की बराबरी के बावजूद कप्तान हरमनप्रीत नाराज, बोले– मौके नहीं भुना पाए

Hockey Asia Cup: एशिया कप हॉकी 2025 में भारत ने सुपर-4 स्टेज के अपने पहले मुकाबले में गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलते हुए अपराजेय क्रम को बरकरार रखा। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि टीम कई मौके बनाने के बावजूद उन्हें गोल में नहीं बदल सकी।

मैच के बाद हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "हमने पहले दो क्वार्टर में धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद के क्वार्टरों में वापसी की। फिर भी जो मौके मिले, उन्हें हम गोल में नहीं बदल सके।" भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक की और आठवें मिनट में हार्दिक सिंह के गोल से 1-0 की बढ़त ली। लेकिन कोरिया ने तेज़ी से वापसी की और 12वें व 14वें मिनट में यांग जिहुन और ह्योनहोंग किम के गोल से 2-1 की बढ़त बना ली।

भारत के लिए मंदीप सिंह ने 52वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया और टीम को एक अहम अंक दिलाया। इससे पहले भारत ने पूल ए के अपने सभी मुकाबले जीते। अब भारत का अगला सुपर-4 मुकाबला मलेशिया से होगा।