Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नूंह में घने कोहरे का कहर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, 2 की मौत

मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक ट्रैवल बस आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है। वहीं इस हादसे में 5 - 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि बस बालाजी से दिल्ली के धौला कुआं रूट पर चलती है। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे गुजर नंगला गांव के पास हुआ, उस समय घना कोहरा होने से दृश्यता बेहद कम थी। दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर सर्दियों के दौरान कोहरे की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि कोहरे के समय गति नियंत्रण, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजामों को और सख्त किया जाए ताकि ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों की जान बचाई जा सके।