Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

राजौरी में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जवाहर नगर के वार्ड नंबर पांच के लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं और बाकी लोग जवाहर नगर में मेन रोड पर बैठ गएं और ट्रैफिक को रोक दिया। 

इन लोगों का कहना है कि उनका इलाका करीब 15 साल पहले बसा था। यहां 50 से ज्यादा घर हैं, लेकिन संबंधित जल शक्ति विभाग ने इलाके के लिए वाटर सप्लाई स्कीम लागू नहीं की है। ऐसे में लोगों के सामने पास में मौजूद नैचुरल स्रोत से पानी लाने या प्राइवेट टैंकरों को मोटी रकम चुकाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। एसएचओ राजौरी ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन को शांत कराया और भरोसा दिया कि प्रशासन के सामने मामला उठाया गया है। संबंधित अधिकारियों ने मामला हल करने का भरोसा दिया है।