Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, AQI 381 दर्ज किया गया

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 381 दर्ज किया गया।  सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में 13 निगरानी स्टेशन में वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 25 स्टेशन ने 300 से अधिक रीडिंग के साथ "बहुत खराब" वायु गुणवत्ता दर्ज की।

सीपीसीबी मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 को "संतोषजनक", 101 से 200 को "मध्यम", 201 से 300 को "खराब", 301 से 400 को "बहुत खराब" और 401 से 500 को "गंभीर" माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है, जबकि आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। मौ मौसम विभाग ने हल्के कोहरे और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।