Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण मधुमेह रोगियों को खतरा, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

देश की राजधानी दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता से यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि ये जहरीला प्रदूषण न केवल सांस लेने में तकलीफ बल्कि मधुमेह जैसी बीमारियों का भी कारण बनता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वायु प्रदूषण, दूसरे अन्य कारणों के अलावा मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर में बढ़ोतरी का कारण बनता है।

ऐसे हालात में मधुमेह से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जैसे कि वे बाहर जाने से बचें और स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा डॉक्टरों ने लोगों से शरीर को हाइड्रेटेड रखने, विटामिन सी से भरपूर फल खाने और फाइबर युक्त सब्जियां खाने की सलाह दी है। दिल्ली में रविवार सुबह औसत एक्यूआई 381 दर्ज होने के साथ वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।