Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

दिल्ली पुलिस की रेड में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आतंकी गिरफ्तार

छठ त्योहार से पहले दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद स्पेशल सेल ने छापेमारी शुरू कर दी. इसमें दो आतंकियो को पकड़ा गया. स्पेशल सेल ने एक आतंकवादी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से की गई है.

इन आतंकियों का संबंध ISIS से था. इन गिरफ्तार आतंकियों के पास से संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है. दिल्ली के सादिक नगर से एक आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आतंकियों के नाम अदनान बताया जा रहा है. दूसरे आतंकी की गिरफ्तारी भोपाल से हुई है. पुलिस ने बताया कि ये दोनों आतंकी फिदायीन हमले की ट्रेनिंग ले रहे थे. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकवादी IED ब्लास्ट करने की ट्रेनिंग के आखिरी चरण में थे. अभी स्पेशल सेल की रेड जारी है. कई एजेंसियां संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद इस संगठन से जुड़े कुछ और लोगों की पकड़ने की कोशिश की जाएगी.