Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा, अब सबसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए लगेंगे 64 रुपये, जानिए सारे स्लैब

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्रियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)ने मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी कर दी है. नए नियमों के तहत DMRC ने सभी मेट्रो लाइनों पर यात्री किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की वृद्धि की है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह वृद्धि 1 रुपये से 5 रुपये के बीच है. वहीं 32 किलोमीटर से कम की दूरी के लिए यात्रियों को कुल 64 रुपये तक देने होंगे. इसकी जानकारी DMRC ने एक्स पर देते हुए बताया कि ये नई दरें आज यानी 25 अगस्त से लागू हो गई हैं. 

DMRC के मुताबिक ये नई दरें 25 अगस्त से लागू हो चुकी हैं. दूरी के हिसाब से किराए को नए स्लैब में बांटा गया है जो इस तरह हैं. 

  • 0 से 2 किमी तक: 11 रुपये
  • 2 से 5 किमी तक: 21 रुपये
  • 5 से 12 किमी तक: 32 रुपये
  • 12 से 21 किमी तक: 43 रुपये
  • 21 से 32 किमी तक: 54 रुपये
  • 32 किमी से अधिक: 64 रुपये

 

नए किराए के मुताबिक, सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है. वहीं 2-5 किलोमीटर तक का किराया 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है. 5-12 किलोमीटर की दूरी पर किराया 30 रुपये से 32 रुपये और 12-21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये से 43 रुपये कर दिया गया है. वहीं 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से 54 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये किया गया है.

ये बढ़ा हुआ किराया राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी लागू होगा. इन दिनों 0 से 2 किलोमीटर का सफर 11 रुपये, 2 से 5 किलोमीटर का सफर 11 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर का सफर 21 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर का सफर 32 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर का सफर 43 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक का सफर 54 रुपये का होगा. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराया 1 रुपये से 5 रुपये तक बढ़ गया है.