Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली महिला की सर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में ट्रेन में एक सर कटी लाश मिलने का मामला सामने आया है. बिहार के छपरा से गोरखपुर होकर लखनऊ आने वाली लखनऊ छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी में एक संदिग्ध box बरामद हुआ. बक्शे को तोड़कर देखा गया तो हर कोई दंग था क्यूंकि इसमें एक लाश को ठूसकर भरा गया था जिसका सर धड से अलग था जबकि हाथ पैर को काटकर अलग से भरा गया था. लाश किसी अज्ञात महिला की बताई जा रही है. GRP ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा है.

लखनऊ छपरा एक्सप्रेस 15114 जब गोमती नगर स्टेशन पहुंची तो करीब 15 मिनट बाद कुछ सफाई कर्मी बोगी को साफ करने के लिए अंदर चढ़े पुरी ट्रेन खाली थी लेकिन एक बक्सा ट्रेन की सीट के अंदर जबरदस्ती घुसाया हुआ दिखा. बक्से पर खून की कुछ बंदे दिखाई दिए जिससे सफाई कर्मियों को  मामला संदिग्ध लगा तो उसने रेल प्रशासन को यह सूचना दी इसके बाद उस बक्से को बाहर निकलवा कर खोल कर देखा गया तो उसमें महिला की सर कटी लाश मिली महिला के हाथ पैर को काटकर अलग-अलग बोर में कपड़ों के बीच भर दिया गया था.

महिला का शव कई हिस्सों में बरामद हुआ है. कुछ हिस्से बैग में मिले तो कुछ बॉक्स में. ट्रेन के S1 कोच में रखे बॉक्स में सिर कटा धड़ मिला है. वहीं बैग में महिला का कटा हाथ और पैर मिला. ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने इसकी सूचना दी थी. इसके बाद GRP और RPF टीम ने महिला का शव कब्जे में लिया.

GRP ने इस मामले में आशंका जताई है की शव दो दिन पुराना है और गला रेतकर महिला की हत्या की गई है गले और कंधे पर चोट के निशान भी मिले है. महिला 30 से 35 साल के आस पास उम्र की होगी और महिला ने मौत से पहले काफी दरिंदो से संघर्ष किया होगा. SP GRP रोहित मिश्रा के अनुसार शव दो दिन लगभग दो दिन पुराना है, हत्यारे ने पहले हत्या की, इसके बाद उसने शव को ट्रेन में रख दिया.

लखनऊ रेलवे SP रोहित मिश्रा ने कहा कि छपरा से गोरखपुर होते हुए गोमती नगर जाने वाली एक ट्रेन में रूटीन जांच के दौरान, रेलवे कर्मचारियों को स्लीपर कोच में एक बॉक्स और एक बैग मिला. इसकी जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया, जिन्होंने आगे RPF और GRP को सूचना दी. बॉक्स में एक शव का धड़ था, जबकि हाथ-पैर अलग-अलग पॉलीथीन बैग में पैक करके बैग में रखे गए थे. यह शव, जिसके बारे में अनुमान है कि यह 25-30 साल की एक महिला का है, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सिर न होने के कारण शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. इस घटना की जांच के लिए एक FIR दर्ज कर ली गई है और तीन टीमें बनाई गई हैं; सभी कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है."

लखनऊ छपरा एक्सप्रेस (15114) ट्रेन बिहार के छपरा से लेकर लखनऊ के गोमती नगर तक आती है इस दौरान करीब 20 स्टेशन को कवर करती है. जिसमें बिहार के थावे में करीब आधे घंटे तक रूकती है. जीआरपी को आशंका है कि इसी स्टेशन के आसपास ट्रेन में डेड बॉडी से भरा बक्सा रखा गया है. सभी स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है. मामले के कुलसी के लिए जीआरपी ने कुल 3 टीम भी गठित की है.