Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस, आज लोकसभा में बोलेंगे गृह मंत्री अमित शाह

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है जिस कारण कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा। बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का दूसरा दिन है। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज चर्चा पर जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को सदन में महज 47 मिनट चर्चा हो पाई। बहस के लिए तय सवा 6 घंटे हंगामे में बर्बाद हो गए।

इससे पहले मंगलवार को सदन विपक्ष के हंगामे के बीच चला। चर्चा स्पीकर के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रोटेस्ट को लेकर ऐसी बात कही जिसपर बीजेपी ने जबरदस्त हमला बोला। राहुल ने AI समिट पर बात की और कहा कि कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने इस पर बीजेपी की ओर से संबित पात्रा बोले राहुल की हंसी मीर जाफर जैसी थी। उन्होंने साबित कर दिया कि यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के आर्किटेक्ट और डिजाइनर राहुल थे।

संसद में बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। किरेन रिजिजू ने इशारों में कहा कि राहुल गांधी खुद को ज्ञानी समझते हैं। बिना फैक्ट चेक के आरोप लगाते हैं..उन्होंने कहा कि राहुल ने बयान दिया था कि उन्हें संसद में बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं। रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि किसी ने राहुल गांधी को बताया नहीं कि बोलने के लिए स्पीकर की परमिशन जरूरी है। इसके बिना कोई सांसद अपनी मर्जी से नहीं बोल सकता।

जब संसद में किरेन रिजिजू अपनी बात खत्म कर रहे थे तो राहुल गांधी सदन में नहीं थे। वहां प्रियंका गांधी बैठी थीं। उन्होंने तुरंत बयान दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 12 साल में एक ही शख्स नहीं झुका वो हैं राहुल गांधी। जो सत्ता पक्ष के सामने कभी नहीं झुके..वो लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी हैं। प्रियंका ने कहा कि राहुल सच बोलते हैं और सरकार इस सच को पचा नहीं पाती।