Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

AI Summit 2026: सशस्त्र बलों का अभिन्न अंग है जांबाज रोबोटिक म्यूल, समिट का खास आकर्षण

AI Summit 2026: ये बहुमुखी और हर मौसम में काम करने वाला म्यूल है। एआई संचालित उपकरण बेहद साहसिक काम को भी अंजाम पहुंचाता है। रोबोटिक म्यूल का पूरा नाम मल्टी-यूटिलिटी लेग इक्विपमेंट है। इसका इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बल अलग-अलग जगहों और हालात में करते हैं।

इस रोबोटिक म्यूल को दिल्ली के एक स्टार्टअप ने बनाया है। ये हथियार, कैमरे, रडार और दूसरे उपकरण ले जा सकता है। रोबोटिक म्यूल को नई दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में दिखाया गया। रोबोटिक म्यूल विकसित करने वालों के मुताबिक ये कई तरह के काम कर सकता है। इनमें कुछ खतरनाक काम भी हैं, जिससे सुरक्षा कर्मचारियों का जोखिम कम हो जाता है।

ऐसे कामों में खुफिया जानकारी जुटाना, निगरानी करना, जासूसी करना और विस्फोटक सामग्री को नष्ट करना शामिल है। ये साहसी मशीन अपने सेंसर और हथियारों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए ड्यूटी निभाता है। जब म्यूल कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर किसी दुश्मन पर हमला करता है, तब इसकी सटीक निशानेबाजी देखने के काबिल होती है।

बेशक रोबोटिक म्यूल जिंदा प्राणी न हो, लेकिन इसके काम से निश्चित रूप से उन लोगों की कार्यक्षमता बढ़ती है, जो इस बुद्धिमान मशीन का कहीं भी और कभी भी इस्तेमाल करते हैं।