उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मस्जिद के पास भीड़भाड़ वाले मिश्री बाजार में खड़े दो स्कूटर में कुछ ही सेकंड के अंतराल में विस्फोट हुआ जिससे आठ लोग घायल हो गए और आस-पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा। ये विस्फोट शाम करीब साढ़े सात बजे भीड़भाड़ वाले मूलगंज इलाके में हुए। मरकज मस्जिद के पास हुए इन विस्फोटों की आवाज घटनास्थल से 500 मीटर दूर तक सुनी गई। कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि मिश्री बाजार में खड़े दो स्कूटरों में हुए विस्फोटों में आठ लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और चार अन्य, जो गंभीर रूप से झुलस गए थे अनको लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। बाकी दो लोग कानपुर के अस्पताल में निगरानी में हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक स्कूटर अश्विनी कुमार का था। कुमार भी इस घटना में घायल हुआ है और उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह दिवाली के लिए सजावटी लाइटें खरीदने बाजार गया था। दूसरा स्कूटर गोविंद नगर निवासी विजेंद्र प्रसाद रस्तोगी का है। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी तक उससे संपर्क नहीं कर पाई है। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) सहित कई एजेंसियां घटना की हर संभव पहलू से जांच कर रही हैं। इस समय किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ और विशेष टीम विस्फोट के स्रोत और प्रकृति का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही हैं।’’
दिवाली नजदीक आ रही है इसलिए पटाखों से जुड़े विस्फोट की संभावना की भी जांच की जा रही है। आतंकी पहलू से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और विध्वंस-रोधी टीमें घटनास्थल की तलाशी लेने और नमूने एकत्र करने के लिए मौजूद हैं।
पुलिस ने बताया कि खुफिया इकाइयों को आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने और संभावित संदिग्धों की पहचान करने का काम सौंपा गया है। विस्फोट से आस-पास की दुकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक दुकानदार मोहम्मद उवैस ने बताया, "हम दुकान के अंदर बैठे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। लोग चौंक गए और दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया।
कानपुर में बाजार में दो स्कूटर में खतरनाक विस्फोट, आठ घायल
You may also like
Share Market: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सूचकांकों में करीब दो फीसदी की गिरावट.
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को लेकर चर्चा तेज, नया रिश्ता या सिर्फ दोस्ती?.
CM सैनी ने हरियाणा की जनता को दिया फायदा, DBT से 1884 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे.
मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र...क्या ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने कर ली दूसरी शादी?.