Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

Odisha: स्वदेशी तकनीक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, खास तकनीकों से है लैस

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।

इस सफल उड़ान परीक्षण ने गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (जीटीआरई), बेंगलुरू की बनाई स्वदेशी प्रणोदन प्रणाली का भी परी्क्षण हो गया। बेहतर और विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए मिसाइल उन्नत एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर से भी लैस है।

मिसाइल को अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों के योगदान के साथ बेंगलुरू के डीआरडीओ प्रयोगशाला वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) ने विकसित किया है। इस परीक्षण को विभिन्न डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ-साथ प्रोडक्शन से जुडे प्रतिनिधियों ने भी देखा।