Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

डीजीसीए ने एअर इंडिया पर 90 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए यानी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने नॉन-क्वालीफाइड पायलटों के साथ उड़ान संचालित करने के लिए एयर इंडिया पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा डीजीसीए ने इस चूक के लिए एयर इंडिया के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस पंकुल माथुर पर छह लाख रुपये का और डायरेक्टर ऑफ ट्रेनिंग मनीष वसावडा पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

डीजीसीए ने एक रिलीज में कहा कि संबंधित पायलट को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। प्रेस रिलीज में कहा गया है, "एयर इंडिया लिमिटेड ने एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन और एक गैर-लाइन-रिलीज़ प्रथम अधिकारी के साथ मिलकर एक उड़ान का संचालन किया, जिसे नियामक ने महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रभाव वाली एक गंभीर शेड्यूलिंग घटना के रूप में देखा है।"

10 जुलाई को एयरलाइन की तरफ से पेश की गई वॉलिंटियरी रिपोर्ट के जरिए घटना की जानकारी मिलने के बाद डीजीसीए ने करियर के ऑपरेशन की जांच की। इसमें दस्तावेजों की जांच और शेड्यूलिंग सुविधा की स्पॉट जांच शामिल
थी।