Breaking News

इराक के बिजली स्टेशन में भीषण आग, 4 लोगों की मौत और 30 घायल     |   AI शेयरों में गिरावट की आशंका से Bitcoin क्रैश, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंची कीमत     |   पिता के नाम पर बना 'नीतीश सेतु' तो भावुक हुए निशांत कुमार... बोले- हम सबके लिए गर्व और सम्मान की बात     |   UP में स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, सफल कैंडिडेट्स के सर्टिफिकेट भी जारी     |   ओडिशा: चक्रवात 'अकवान' के एक दिन बाद पुरी में घना कोहरा छाया     |  

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' को लेकर अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने चेतावनी दी है कि चक्रवात 'मोंथा' के निकट आने पर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से श्रीकाकुलम तक तटीय इलाकों में दो से 4.7 मीटर ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं। वर्तमान में ये बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सक्रिय है और करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' फिलहाल काकीनाडा से लगभग 450 किमी दक्षिण-पूर्व, चेन्नई से 420 किमी पूर्व, विशाखापत्तनम से 500 किमी दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 670 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। तूफान के पहुंचने पर तटीय इलाकों और यनम के निचले हिस्सों में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। आईएमडी और आईएनसीओआईएस ने चेतावनी दी है कि 28 से 29 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।