Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Maharashtra: नागपुर के तनावग्रस्त इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, पुलिस तैनात

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हिंसा के बाद लगातार तीसरे दिन कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है। गुरुवार को भी कई जगहों पर पुलिस तैनात रही। कर्फ्यू वाले इलाकों से गाड़ियों और पैदल यात्रियों को दूसरी ओर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए 18 टीम बनाई गई हैं। 

सोमवार को हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 69 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक 200 आरोपितों की पहचान की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से 1,000 और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। सोमवार को गणेशपेठ और कोतवाली पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज की गईथी। इसमें करीब 200 आरोपितों के नाम दर्ज किए गए हैं।