Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

श्रीनगर की डल झील में उमड़ी सैलानियों की भीड़, 10 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

साफ आसमान और खुश्क मौसम की वजह से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की मशहूर डल झील में बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे और उन्होंने शिकारा की सवारी का मजा लिया। हालांकि, यह सुहावना मौसम शायद ज्यादा दिन न रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां फिर से सक्रिय होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त से केंद्र शासित प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, जिससे संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में खराब मौसम की चेतावनी की वजह से शनिवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को आगे यात्रा करने की इजाजत नहीं दी गई।