Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, एसडीएम पर भी किया हमला

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रविवार को दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले अपराधी ने कथित तौर पर एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इस घटना को बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहनाज (35) और बेटी आलिया (11) के शव सूरजपुर में उनके घर से चार किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव के बाहरी इलाके में मिले। 

बदमाश कुलदीप साहू ने रविवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में तैनात कांस्टेबलों में से एक पर गर्म तेल फेंक दिया। इसके बाद जब पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया तो उसने शेख और दूसरे पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। 

ड्यूटी के बाद जब शेख घर लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और उसकी पत्नी और बेटी गायब हैं। घर के अंदर खून के धब्बे देखकर उसने अपने सहकर्मियों को इसकी सूचना दी और उसके परिवार की तलाश शुरू की गई। 

पुलिस ने बताया कि मां और बेटी के शव सोमवार सुबह मिले। साहू को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। जब ये घटना प्रकाश में आई तो स्थानीय लोगों ने साहू के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। 

यहां तक ​​कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम पर भी हमला किया। शहर में किसी भी घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।