क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास के बीमार पड़ने की वजह से संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ होने वाली उनकी शादी को टाल दिया गया है।
मंधाना और पलाश की शादी रविवार (23 नवंबर) को होनी थी। मंधाना अपने पिता से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं, जो उनके क्रिकेट करियर में लगातार उनका साथ देते रहे हैं। मंधाना के प्रबंधक तुहिन मिश्रा ने बताया कि विश्व कप विजेता क्रिकेटर के पिता को रविवार सुबह अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो गई।
मिश्रा ने कहा, ‘‘ स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की आज सुबह नाश्ता करते समय तबीयत बिगड़ने लगी। हमने सोचा कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए हमने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’
मिश्रा ने कहा कि पिता की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मंधाना ने उनके ठीक होने तक अपनी शादी स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मंधाना अपने पिता के बहुत करीब हैं। इसलिए उन्होंने शादी को तब तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते।’’
मिश्रा ने बताया, ‘‘ चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें (मंधाना के पिता) फिलहाल अस्पताल में रहना होगा। हम भी सदमे में हैं और उम्मीद करते हैं कि वे जल्दी ठीक हो जाएं क्योंकि ये सभी के लिए एक बड़ा मौका है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में मंधाना चाहती है कि पहले उनके पिता ठीक हो जाएं और वे बाद में शादी करेंगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें।’’ इस बहुप्रतीक्षित विवाह समारोह से पहले उनके गृहनगर सांगली में एक सप्ताह तक चलने वाला समारोह पहले से ही चल रहा था।
पिता की तबीयत खराब होने की वजह से क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टली
You may also like
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, 5 भाषाओं में सुनाई देगी अरिजीत-श्रेय की आवाज.
वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचेंगे CM योगी, 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात.