Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

J-K: बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना बोले, घाटी को फिर से अस्थिर करने की रची जा रही हैं साजिशें

जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने सोमवार को कहा कि कश्मीर घाटी को फिर से अस्थिर करने की साजिशें रची जा रही हैं।

बडगाम जिले में डॉ. शाहनवाज डार के आवास का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, "कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते हैं कि कश्मीर में अमन-चैन और खुशहाली हो। ये जो अमन के दुश्मन हैं, कश्मीर के दुश्मन हैं, यहां के आवाम के दुश्मन हैं, वो ये लगातार कोशिश कर रहे हैं कि कश्मीर के हालात खराब हों। इसकी साजिश और कोशिश हो रही है, लेकिन हम सबको मिलकर इस मुश्किल और इस साजिश और ये जो अमन खराब करने की साजिशें हो रही हैं, इसके खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ना पड़ेगा, जहां हुकूमत का काम है, हमारी पुलिस का, पैरा-मिलिट्री फोर्सेस का काम है, वो तो वो करेंगे। आवाम का भी काम है कि हम सबको मिलकर एक होकर इस चैलेंज से, इन साजिशों से हमें निपटना होगा। बड़ी मुश्किल से यहां पिछले 10 साल में यहां के हालात में कुछ सुधार हुआ है।"

बीते 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले में गगनगीर टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए आतंकी हमले में मारे गए सात लोगों में डार भी शामिल थे।