Breaking News

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

 कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोनिया गांधी को संसद भवन में शपथ दिलाई। सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में शपथ ली।