कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ बैठक की. दिल्ली में हुई इस बैठक को कई मायनों में अहम माना जा रहा है. क्योंकि हाल ही में कर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम बनाने की मांग भी जोर पकड़ रही थी. खबर है कि बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा हुई.