Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

सतना में कांग्रेस विधायक से पार्टी पदाधिकारी ने की कथित छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

मध्य प्रदेश के सतना जिले में कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा के साथ शुक्रवार को सतना में पार्टी के जिला सचिव ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

ये घटना सतना जिले के हटिया गांव के पास हुई, जब कांग्रेस विधायक किसी से मिलने जा रही थीं, तभी उनकी कार को कथित तौर पर जिला सचिव और उनके परिचितों ने रोक दिया।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि जिला सचिव मनोज बागरी और उनके परिचित नशे में थे, जब उन्होंने उनकी कार रोकी और उनकी सहायक प्रतिमा पांडे के साथ छेड़छाड़ भी की।

टाउन इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।