Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Rajasthan: विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, सदन के भीतर पार्टी विधायकों का धरना जारी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर राज्य मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी और पार्टी के छह विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। दोनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक शुक्रवार शाम से विधानसभा के अंदर धरना पर बैठे हैं।

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने वालों में सांसद हरीश मीणा, मुरारी मीणा, पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला और कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें विधानसभा की ओर बढ़ने से रोक दिया।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "इंदिरा जी का आप अपमान कर रहे हो और बीजेपी को माफी मांगने से शर्म है। माफी मांगने से बड़ा होता है। और इन दोनों की, बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई में नुकसान बीजेपी का है। यदि मंत्री माफी मांग लेगा तो उनको कोई नुकसान नहीं है।"

शुक्रवार को इंदिरा गांधी के खिलाफ अविनाश गहलोत की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस के छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया। तब से सभी निलंबित और दूसरे विधायक सदन के भीतर ही धरना दे रहे हैं।