Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

कांग्रेस विधायक ने की बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट, डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Rajasthan: कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा को रविवार देर रात जयपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट करते और उसके कपड़े फाड़ते हुए देखा गया क्योंकि कार्यकर्ता ने कथित तौर पर अंबेडकर की प्रतिमा पर नाम का टैग चिपका दिया था। कांग्रेस विधायक का कार में बैठे बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना पर बोलते हुए राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा ने कहा, "बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है, अगर हमारे किसी कार्यकर्ता ने ऐसा कुछ किया है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी के मन में बाबा साहब अंबेडकर के लिए ऐसी भावना है, तो बीजेपी उन्हें बख्शेगी नहीं।"