Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच झड़प

Kolkata: डीसी नॉर्थ ऑफिस की ओर मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच झड़प हो गई। कथित तौर पर प्रदर्शनकारी डीसी नॉर्थ ऑफिस में एंट्री करने के लिए बैरिकेड्स हटा रहे थे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और कुछ को गिरफ्तार किया।

कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डीसी नॉर्थ महिला डॉक्टर के परिवार को पैसे की पेशकश कर रहे थे। ट्रेनी डॉक्टर की पिछले महीने आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर रेप और हत्या कर दी गई थी।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल बीजेपी ने शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों और जिलों में एक घंटे के लिए राज्यव्यापी "चक्का जाम" कार्यक्रम आयोजित किया। इसके साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा।